आज के इस पोस्ट में हाल ही में चर्चा में रहे तथा हाल ही में झारखंड के 11वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन का जीवन परिचय (जीवनी) के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
![]() |
Hemant Soren (Jharkhand) |
झारखण्ड के महान नेता हेमंत सोरेन का जीवन परिचय
- पूरा नाम(Full Name) - हेमंत सोरेन ।
- हेमंत सोरेन का जन्म(Birth) कब हुआ - 10 अगस्त 1975 को।
- हेमंत सोरेन की उम्र(Age) क्या है - हेमंत सोरेन वर्ष 2019 में 44 वर्ष के है।
- हेमंत सोरेन का जन्म स्थान(Birth Place) क्या है - नेमारा, जिला - रामगढ़, राज्य - झारखंड (पहले बिहार) देश - भारत।
- हेमंत सोरेन का धर्म(Religion) क्या है - हिंदू धर्म।
- हेमंत सोरेन की राष्ट्रीयता(Nationality) क्या है - भारतीय।
- हेमंत सोरेन का पेशा(Profession) क्या है - राजनीति।
- हेमंत सोरेन की पार्टी का नाम क्या है - झारखंड मुक्ति मोर्चा।
- हेमंत सोरेन का गृह नगर क्या है - नेमारा, राजगढ़ जिला (झारखंड)।
- हेमंत सोरेन की जाति(Caste) क्या है - अनुसूचित जनजाति (एसटी)।
- हेमंत सोरेन की राशि क्या है - सिंह राशि।
- हेमंत सोरेन के पिताजी का नाम(Father's Name) क्या है - शिबू सोरेन।
- हेमंत सोरेन की माता जी का नाम(Mother's Name) क्या है - रूपी सोरेन।
- हेमंत सोरेन की बहन का नाम(Sister's Name) क्या है - अंजलि सोरेन।
- हेमंत सोरेन के भाई के नाम (Brother's Name) क्या है - दुर्गा सोरेन तथा बसंत सोरेन।
- हेमंत सोरेन की वैवाहिक स्थिति(Marital Status) - विवाहित।
- हेमंत सोरेन की पत्नी कौन है - कल्पना सोरेन (बिजनेस वूमेन)।
- हेमंत सोरेन के बच्चे/बेटे कितने हैं - दो।
- हेमंत सोरेन के बेटी कितनी है - नहीं है।
- हेमंत सोरेन के बेटों के नाम क्या है - निखिल और अंश।
- हेमंत सोरेन की कॉलेज का नाम क्या है - बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची (झारखंड), {शिक्षा पूरी नहीं की}।
- हेमंत सोरेन के प्रेरणा स्रोत कौन हैं (Role Model) - बिरसा मुंडा।
- हेमंत सोरेन की शिक्षा/शैक्षणिक योग्यता क्या है(Educational Qualification) - स्कूल पास।
- हेमंत सोरेन की पसंद(Hobbies) क्या है - खेल खेलना तथा खाना बनाना।
- हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र कौनसा है (Constituency) - बरहेट।
हेमंत सोरेन कौन है (Who is Hemant Soren)?
Hemant Soren Kaun Hai - हेमंत सोरेन पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन के पुत्र है। शिबू सोरेन भी बहुत बड़े राजनीतिज्ञ थे। हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में देखा जाता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आरजेडी के साथ महागठबंधन बनाया था। जोकि सफल रहा और उन्होंने भारी जीत के साथ झारखंड के चुनावी मैदान में साल 2019 की जीत भी हासिल की तथा हेमंत सोरेन ने झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
हेमंत सोरेन का प्रारंभिक जीवन परिचय
10 अगस्त 1975 को झारखंड राज्य के रामगढ़ जिले के नेमारा में जन्मे हेमंत सोरेन का झारखंड की राजनीति में बहुत बड़ा नाम है। वह झारखंड के कद्दावर नेता माने जाते हैं। हेमंत सोरेन के माता-पिता का नाम शिबू सोरेन(पिता) - रूपी सोरेन(माता) है। हेमंत सोरेन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार की राजधानी पटना से ली थी। उन्होंने शुरू में राजनीतिज्ञ बनना कभी नहीं सोचा था। लेकिन बड़े होकर वे झारखंड की राजनीति में एक महान राजनीतिज्ञ बन गए। हेमंत सोरेन को उनकी माता रूपी सोरेन एक इंजीनियर बनाना चाहती थी तथा हेमंत सोरेन को 12वीं की पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा में दाखिला करवाया था। लेकिन कुछ कारणों के चलते वह कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और उन्होंने बीच में ही पढ़ाई को छोड़ दिया। कुछ समय बाद उनकी शादी कल्पना नाम की एक लड़की से हो गई और उनके दो बेटे निखिल और अंश है। हेमंत सोरेन के दो भाई और एक बहन है।
हेमंत सोरेन का राजनीतिक कैरियर
- हेमंत सोरेन ने छात्र राजनीति में वर्ष 2003 में कदम रखा था। इसके बाद में उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वर्ष 2003 में राजनीति में डेब्यू करते हुए वे झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने अपने पिता के राजनीतिक कैरियर में उतार-चढ़ाव को भलीभांति देखा था। जिस वजह से हेमंत सोरेन का राजनीतिक अनुभव मजबूत होता चला गया।
- वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने दुमका नामक जगह से चुनाव लड़ा था। इस चुनावी नतीजों में उन्हें निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था।
- हेमंत सोरेन 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्यसभा सांसद के रूप में भी रहे थे।
- 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को पहली बार 23 दिसंबर 2009 को दुमका से विधानसभा के लिए विधायक चुना गया।
- 11 सितंबर, 2010 को झारखंड राज्य में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बनी सरकार में हेमंत सोरेन को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।
- जनवरी, 2013 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन वापस लेने के चलते बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी। उसके बाद हेमंत सोरेन ने 13 जुलाई 2013 को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।
- वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को बीजेपी के लुईस मरांडी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वह अपनी दूसरी विधानसभा सीट बरहेट से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।
- वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जीत मिली और उन्होंने झारखंड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन झारखंड के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।
- हेमंत सोरेन को उनके पूरे राजनीतिक कैरियर में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने बहुत बड़ा सहयोग दिया है। वे उनके साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
Hemant Soren on Social Media
- Hemant Soren on Facebook : हेमंत सोरेन की फेसबुक पर आईडी - HemantSorenJMM
- Hemant Soren on Twitter : हेमंत सोरेन की Twitter पर आईडी - @HemantSorenJMM
- Hemant Soren wikipedia in Hindi : हेमंत सोरेन को आप Wikipedia पर या गूगल पर 'हेमंत सोरेन' लिखकर खोज सकते है।
आज की इस पोस्ट में आप सभी ने जाना है- हेमंत सोरेन की जीवनी, हेमंत सोरेन की पत्नी, हेमंत सोरेन की रैली, हेमंत सोरेन की शिक्षा, हेमंत सोरेन कौन है, हेमंत सोरेन किस जाती से है, हेमंत सोरेन किस पार्टी से है, हेमंत सोरेन की कहानी, हेमंत सोरेन के भाई, हेमंत सोरेन के माता-पिता, हेमंत सोरेन के बच्चे, हेमंत सोरेन की उम्र, हेमंत सोरेन का रहन-सहन एवं इसके अलावा जितने भी हेमंत सोरेन की दिनचर्या से सम्बंधित प्रश्न थे। उन सभी को एक-एक कर बताने की कोशिश की है। अन्य कोई रोमांचक तथ्य हेमंत सोरेन से सम्बंधित आप पाठको को पता हो तो आप कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद !
यह भी पढ़ें :-
Tags : Who is hemant soren in hindi, jharkhand cm name 2019, who is cm of jharkhand, Hemant Soren Kon hai, hemant soren kon h, hemant soren kaun hai, hemant soren wife, hemant soren age, hemant soren facebook, hemant soren twitter
Social Plugin